khabar abhi tak

जबलपुर:भीषण गर्मी का प्रकोप, तापमान बढ़कर 44.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा,अलर्ट



जबलपुर। मौसम विज्ञान कार्यालय जबलपुर द्वारा 20 मई  को शाम को जारी मौसम रिपोर्ट के अनुसार क्षेत्र में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को जबलपुर का अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। इस झुलसाने वाली गर्मी के कारण आम जनजीवन पूरी तरह से बेहाल हो गया है और लोग भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। वहीं न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें सामान्य के मुकाबले कोई बदलाव नहीं देखा गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में और उछाल आने और गर्मी के तेवर अधिक तीखे होने के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं।

​पिछले वर्ष कितना था तापमान

​आंकड़ों के मुताबिक, पिछले वर्ष आज ही के दिन जबलपुर का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। इसकी तुलना में इस वर्ष पारा काफी ऊपर चढ़ चुका है। पिछले 24 घंटों में क्षेत्र में वर्षा पूरी तरह शून्य रही है, जबकि इस सीजन में अब तक कुल 033.7 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है। पिछले साल आज के दिन 000.2 मिमी बारिश हुई थी और उस समय सीजन की कुल वर्षा 013.8 मिमी थी। वर्तमान में सुबह और शाम के समय हवा में आर्द्रता का स्तर 028 प्रतिशत दर्ज किया गया है, जो हवा के सूखेपन को दर्शाता है।

​दिनचर्या पर पड़ा असर,थम गई जिंदगी

​तेज धूप और तपन के कारण दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, क्षेत्र में इस समय हवा की दिशा मुख्य रूप से पश्चिमी बनी हुई है और हवाएं 3 से 4 किमी प्रति घंटे की धीमी रफ्तार से चल रही हैं।  आने वाले दिनों में शुष्क मौसम के कारण लोगों को तेज धूप और लू जैसी स्थिति से जूझना पड़ सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak