जबलपुर। रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल ने एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया है। मंडल के 38 छोटे और मध्यम स्टेशनों पर जनरल टिकटों की बिक्री के लिए स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट (एसटीबीए) की नियुक्ति की जानी है। इसके लिए रेलवे प्रशासन ने आधिकारिक तौर पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदक 15 मई तक संबंधित स्टेशन मास्टर के पास आवेदन कर सकते हैं.
इन स्टेशनों पर होगी नियुक्ति
रेलवे द्वारा जारी सूची में जबलपुर मंडल के निम्नलिखित स्टेशनों को शामिल किया गया है, इनमें श्रीधाम, अमदरा, अधारताल, असलाना, बोहानी, बखलेटा, भेड़ाघाट, बघौरा, बेलखेड़ा, बघई रोड, भदनपुर, चितहरा, छतैनी, देवराग्राम, गणेशगंज, गोसलपुर, गिरवर, गुर्रा, हिनौता रामबन, इसरवारा, जरुआखेड़ा, करकबेल, कटंगी खुर्द, करहैया भदेली, खन्ना बंजारी, खुटहा, मारकुंडी, नरियावली, निवार, सलहाना, स्लीमनाबाद रोड, सोनतलाई, सगौनी, सकरिया, पकरिया, पटोहन, तुरकीरोड व टिकरिया शामिल हैं.
योग्यता और शर्तें
रेलवे ने आवेदन के लिए कुछ अनिवार्य मापदंड निर्धारित किए हैं:
आयु सीमा: आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना अनिवार्य है।
स्थानीय निवासी: आवेदक उसी जिले का मूल निवासी होना चाहिए जिसमें वह स्टेशन स्थित है।
प्रतिबंध: एक अभ्यर्थी केवल एक ही स्टेशन के लिए आवेदन कर सकता है।
-आवेदन फार्म की कीमत 1180 रुपये हैं.
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार आवेदन पत्र और विस्तृत जानकारी के लिए पश्चिम मध्य रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.wcr.indianrailways.gov.in पर जाकर पूरी जानकारी और फॉर्म डाउनलोड किया जा सकता है। चयनित एजेंटों को संबंधित स्टेशनों पर अनारक्षित (जनरल) टिकटों की बिक्री का जिम्मा सौंपा जाएगा, जिससे यात्रियों को भी टिकट लेने में सुगमता होगी।
