khabar abhi tak

रेलवे ठेका में निवेश के नाम पर 36 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर/कटनी। रेलवे ठेके में निवेश का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर ठग को एन.के.जे. पुलिस ने पन्ना जिले से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के पास से धोखाधड़ी की पूरी राशि 36 लाख 30 हजार रुपये और वारदात में इस्तेमाल की गई टोयोटा फॉर्च्यूनर कार भी बरामद कर ली है।

यह है मामला

शिकायतकर्ता देवकीनंदन परौहा (59), निवासी दुर्गाचौक एन.के.जे., ने 5 मई 2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि पन्ना निवासी तुलसी राम साहू उर्फ बोका साहू ने खुद को रेलवे कॉन्ट्रैक्टर बताया और ग्राम सकारिया (पन्ना) में पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल का ठेका मिलने का झांसा दिया। आरोपी ने व्यापार में निवेश के नाम पर प्रार्थी से छल-कपट कर कुल 36,30,000 रुपये ऐंठ लिए। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

साइबर सेल की मदद से घेराबंदी

एनकेजे थाना प्रभारी रूपेन्द्र राजपूत की टीम गठित की गई। साइबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन पन्ना जिले के शाहनगर के पास मिली। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी तुलसी साहू को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नगद 36 लाख 30 हजार रुपये और काले रंग की टोयोटा फॉर्च्यूनर जब्त की। आरोपी को गिरफ्तार कर कटनी न्यायालय में पेश किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak