जबलपुर। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि शिक्षकों की पात्रता परीक्षा की मांग शासन स्तर तक संघ ने ही रखी थी, जिसका आज शिक्षकों को सीधा लाभ मिल रहा है। अभ्यास वर्ग में 36 प्रकार की मांगे पूर्ण होने पर संतोष व्यक्त किया गया।
संगठन मजबूती के लिए निर्देश
संघ की जबलपुर शाखा के अटल उपाध्याय ने बताया कि संघ की मजबूती के लिए सदस्यों की भागीदारी अनिवार्य है। जिला और संभाग स्तर पर कार्यालय स्थापित किए जाएंगे। आजीवन और वार्षिक सदस्यता आवश्यक है, तथा सभी आय व्यय का संचालन बैंक खातों के माध्यम से किया जाना चाहिए। परामर्शदात्री समिति की बैठक में शासन से मान्यता प्राप्त संघ के केवल 2 पदाधिकारियों को ही आमंत्रित किया जाएगा। संघ के पदाधिकारियों ने जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर पर नई टीम तैयार करने के निर्देश दिए।
प्रमुख पदाधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह, अनिल एडविन, रजनीश विश्वकर्मा, केवी मेवाड़, राजकुमार चंदेल, सुभाष शर्मा, आभा शर्मा, विभा शुक्ला, जितेंद्र शाक्य, बिनीता विश्वकर्मा और विजय रैकवार शामिल रहे। इस अवसर पर जबलपुर शाखा के अटल उपाध्याय, विवेक रंजन शुक्ला, जिला सचिव देवेंद्र पचौरी, आलोक अग्निहोत्री, सुनील पचौरी, राम शंकर शुक्ला, एसपी बाथरे, सतीश उपाध्याय, अजय दुबे, रजनीश पांडेय, परसराम तिवारी, अर्जुन सोमवंशी, सुशील गुप्ता और विपिन शर्मा ने दी गई जानकारियों की प्रशंसा की।
