सतना। सतना के जसो क्षेत्र में आज दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तेज रफ्तार के कारण कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने से हुआ।
पुलिस के अनुसार सतना के धवारी निवासी पवन सोनी अपने भांजे की शादी में शामिल होने ओंकार पैलेस गए थे। समारोह के बाद आज दोपहर वे रिश्तेदारों को कार से गांव छोडऩे के लिए निकले थे। अमकुई गांव के नजदीक पहुंचते ही कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए, वहीं चालक पवन सोनी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार सवार तीन बच्चों सहित पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल नागौद अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।