khabar abhi tak

एमपी : 34 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, 6 जिलों में गिरेंगे ओले, देर रात जबलपुर में आंधी, पानी का रहा मौसम

जबलपुर/भोपाल. मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों का मौसम पूरी तरह बदल गया है। जहां कुछ दिन पहले भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा था, वहीं अब आंधी, बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल रही है। राज्य मौसम विभाग ने प्रदेश के 34 जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि 6 जिलों में ओले गिरने की भी संभावना जताई है। भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर जैसे बड़े शहरों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बीती रात जबलपुर में भी अचानक मौसम बिगड़ गया, तेज हवाओं के बीच हलकी बारिश भी दर्ज की गई.

मौसम विभाग के अनुसार, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर और दमोह जिलों में सोमवार को कहीं-कहीं 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। ऐसे में पेड़ गिरने और बिजली व्यवस्था प्रभावित होने का भी खतरा बना हुआ है।

पश्चिमी विक्षोभ ने बदला मौसम

मौसम विभाग के अनुसार ये बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और सक्रिय मौसम प्रणालियों के चलते हो रहा है। अप्रैल और मई के महीने में आमतौर पर गर्मी का असर रहता है लेकिन, इस बार सिस्टम सक्रिय होने से बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने आगामी पांच दिन मध्य भारत में हल्की से मध्यम बारिश और गरज चमक के साथ तेज हवाओं की चेतावनी दी है। इस स्थिति ने किसानों के लिए चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि खड़ी फसलें ओलों और तेज हवाओं से प्रभावित हो सकती हैं। कई जगह फसल नुकसान की आशंका भी जताई जा रही है।

इन जिलों में बिगड़ा मौसम

राजधानी भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में मौसम का असर साफ दिखाई दे रहा है। इन शहरों में गरज चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। कई इलाकों में रात के समय बारिश के बाद तापमान में 4 से 8 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं, कुछ जगहों पर बिजली गिरने और पेड़ गिरने की घटनाओं की आशंका भी बनी हुई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

जबलपुर में देर रात आंधी, बारिश के बीच बिजली गुल

जबलपुर में बीती देर रात तेज आंधी चली, फिर बारिश भी हुई. इस दौरान अधिकांश शहर में काफी समय तक बिजली गुल भी रही. जिससे लोग परेशान होते रहे। मौसम विभाग ने इसी तरह की मौसम अगले 24 घंटों में भी रहने की संभावना जताई है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak