khabar abhi tak

एमपी के टीचर्स की गर्मी की छुट्टियां बढ़ीं, 31 मई की जगह अब 7 जून तक अवकाश, आदेश जारी

भोपाल. एमपी में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने टीचर्स को बड़ी राहत दी है। मध्यप्रदेश के टीचरों की छुट्टियां 7 दिन बढ़ा दी गई हैं। अब 31 मई की जगह 7 जून तक टीचर्स गर्मी की छुट्टियां मना सकेंगे। लोक शिक्षण संचालनालय ने आदेश जारी किया है।

उल्लेखनीय है कि शिक्षक संघों की भी ये मांग रही है कि इस ग्रीष्मकाल के अवकाश के दौरान उनसे जनगणना का कार्य कराया गया है, जिसके चलते उन्हें अवकाश नहीं मिल सका है. इसलिए इस कार्य के बदले में उन्हें अतिरिक्त छुट्टी का लाभ दिया जाये.

स्टूडेंट्स की छुट्टियों में कोई बदलाव नहीं

लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने सिर्फ टीचर्स की गर्मी की छुट्टी बढ़ाई हैं। बच्चों के समर वेकेशन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बच्चों की छुट्टियां 15 जून तक ही रहेंगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak