khabar abhi tak

जबलपुर में पकड़े गए तीन शातिर चोर, एक ने मुथुड फाइनेंस में सोना गिरवी रखा, दूसरे ने फाइनेंस करा ली मोटर-साइकल

 

जबलपुर। जबलपुर में पुलिस ने तीन शातिर चोरों को पकड़कर धनवतंरी नगर व कटनी जिले में चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक ने मुथुड फायनेंस में सोना गिरवी रखकर नगद रुपया ले लिया, दूसरे ने सुनार के पास सोना गिरवी रखकर मोटरसाइकल फाइनेंस करा ली। तीसरा आरोपी  नाबालिग है। पुलिस ने मामले में चोरी किए गए जेवर जब्त कर चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ शुरु कर दी है। इस आशय की जानकारी पुलिस अधिकारियों ने कंट्रोल रुम में आयोजित एक पत्रवार्ता में दी है। 
                             इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने आगे बताया कि होमेन्द्र कुमार डेहरिया उम्र 47 वर्ष निवासी एलआईजी 108/2 सागर कालोनी के पास धनवंतरी नगर के घर में 23 मई को चोरी की वारदात हुई। इस मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही थी। तभी पुलिस को खबर मिली कि धनवंतरी नगर एवं कटनी में चोरी के दो संदेही अंधमूक बाईपास के पास खड़े हैं।  जिसपर पुलिस ने दबिश देकर शिवांशु जैन उम्र 19 वर्ष पता भूकंप कालोनी धनवंतरी नगर हनुमान मंदिर थाना संजीवनी नगर  एवं  अभय सिंह कोर्टे पिता दादू राम सिंह कोर्टे उम्र 21 साल निवासी ग्राम गड़वा थाना अमदरा जिला मैहर को पकड़कर पूछताछ की। जिन्होने धनवंतरी नगर में एक सूने मकान में चोरी करना स्वीकार किया। दोनों ने अपने एक 17 वर्षीय नाबालिग साथी के साथ कटनी मे भी एक घर से सोने चांदी के जेवर एवं नगदी रूप्ये चोरी करना बताया। 

मुथुड फायनेंस में गिरवी रखकर लिए एक लाख रुपए से की अय्याशी-

पुलिस को पूछताछ में पता चला कि शिवांशु जैन ने अपने हिस्से मे मिले कटनी से चुराये सोने के जेवरो मे से सोने के कंगन को मुथुड फायनेंस मे गिरवी रखकर 1 लाख रूपये लोन लेकर खर्च कर देना बताया। 

 बाइक फायनेंस करा ली-

वहीं अभय सिंह  ने कटनी में चोरी किए गए जेवरों में मिले हिस्से में कुछ जेवरों को सराफा में सुनार को देकर नगद 1 लाख 45 हजार रूपये प्राप्त किए। जिसमें 60 हजार रूपये देकर ढाई लाख की मोटर सायकिल फायनेंस करा ली। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक चांदी जैसे दिखने वाली धातु की पायल , एक सिक्का , एक सोने जैसे दिखने वाली धातु की चौन, एक जोड़ बेनटेक्स के कान के टाप्स, चांदी की गणेश जी की मूर्ति तथा फांयनेंस कराई गई बाइक जप्त कर ली। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak