पुलिस के अनुसार 13 मई 2026 को महिला के पिता का एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उनकी देखरेख के लिए महिला भी अस्पताल में पिता के साथ ही रहती थी। 25 मई को पड़ोस में रहने वाला राहुल करसा अपनी पत्नी के साथ मेडिकल कॉलेज आया था। रात करीब 10 बजे महिला पानी भरने के लिए मेडिकल कॉलेज के नीचे आई, जहां राहुल पहले से ही अकेला खड़ा था। दोनों के बातचीत होती रही, इस दौरान राहुल यह कहते हुए महिला को पल्मोनरी बिल्डिंग के पास ले गया और धमकी देकर रेप किया। महिला ने पुलिस को बताया कि राहुल धमकी दे रहा था कि अगर तुम मेरे साथ नहीं गई, तो तुम्हारे पति को बता दूंगा कि तुम्हारा मेरे साथ पहले अफेयर है। डर के कारण बिना किसी से कुछ कहे मेडिकल कॉलेज आ गई। आज महिला पति के साथ गढ़ा थाने पहुंची और पुलिस को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
Tags
jabalpur