khabar abhi tak

एमपी में दर्दनाक हादसा, पिकअप वाहन पलटने से 3 की मौत, 2 गंभीर घायल

नीमच। मध्य प्रदेश के सिंगोली थाना क्षेत्र के तिलस्वां घाट में मंगलवार 26 मई की देर रात करीब 9 बजे फिर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी अनुसार राजस्थान धौलपुर की ओर से आ रही पिकअप क्रमांक आरजे 14 जीएन 6549 तिलस्वां घाट में फिर से पलटी खा गई जिसमें ड्राइवर सहित कुल सवार 7 लोगों में से 3 की मौके पर ही मौत हो गई तथा 2 गंभीर रूप से घायल हो गए और ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

कलर की बाल्टियां लेकर पिकअप के ऊपर बैठे थे मजदूर

बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार लोग मजदूरी करके धौलपुर से बांसवाड़ा की ओर पिकअप में कलर की बाल्टियां लेकर पिकअप के ऊपर बैठकर जा रहे थे तब ही रविवार को हुए बस हादसे वाली जगह पिकअप का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरी खाई में गिर गई। बता दे कि रविवार को शिवशक्ति बस उपर से पलटी खा गई थी जिसमें 30 से ज्यादा महिला पुरुष और बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए थे।

दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया

पिकअप के पलटने पर उसमें सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मोहम्मद जाकिर पिता जूम्मी अली उम्र 40 वर्ष ग्राम नारा पोस्ट साही बरेली उत्तरप्रदेश, इदरीस भोरीपुर पोस्ट आंवला बरेली यूपी, सोमपाल पिता मोरी लाल लोधी भोरी पुर पोस्ट आंवला बरेली उत्तरप्रदेश घायल हो जिनका डॉक्टर ईतेश व्यास, डॉक्टर लोकेश एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्राथमिक उपचार कर दो गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा, तहसीलदार प्रेमशंकर पटेल, भाजपा जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम, एएसआई शाकिर मेव, एएसआई शिवराज, प्रधान आर विशाल गंगवाल, राजस्व निरीक्षक बालकृष्ण धाकड़, सहित राजस्व विभाग एवं पुलिस जवान मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak