भोपाल. मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में ग्वालियर-जबलपुर समेत कई संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कुछ जिलों में 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है।
पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के कारण मध्य प्रदेश में 6-7 मई तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। रविवार 3 मई को भी प्रदेश के 27 जिलों में मेघगर्जन, आंधी और गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है।
मौसम विभाग की मानें तो अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस का इजाफा देखने को मिल सकता है, लेकिन इसके बाद अगले तीन दिनों में 2 से 3 डिग्री की धीरे-धीरे गिरावट आएगी।
इन जिलों में इतना रहा तापमान
शनिवार (2 मई 2026) को रायसेन में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा खंडवा में 43.1 डिग्री, खरगोन में 42.8 डिग्री और नरसिंहपुर में 42.2 डिग्री रहा। अनूपपुर के अमरकंटक, पचमढ़ी, कटनी के करौंदी, सतना के चित्रकूट और सीधी में 33 से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास पारा रहा। भोपाल-नर्मदापुरम, सागर और ग्वालियर संभाग के कुछ जिलों में बादल-बारिश की स्थिति बनी रही। भोपाल, रायसेन, सागर, राजगढ़, बैतूल ,भोपाल व नर्मदापुरम में आंधी के साथ बारिश हुई।
रविवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट
ग्वालियर, श्योपुर, शिवपुरी, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा।
