khabar abhi tak

साहू समाज के महाकुंभ की रूपरेखा तैयार, 23 मई से होगा आगाज


जबलपुरसाहू समाज के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय दो दिवसीय आयोजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 23 और 24 मई को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए कचनार क्लब विजय नगर में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इसमें समाज के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में कार्यक्रमों के सफल संचालन पर विस्तृत चर्चा की गई।

​नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान

​बैठक के दौरान जबलपुर के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू और राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष ताराचंद साहू ने समाज के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया। बैठक में तय हुआ कि 23 मई को मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए विशेष सम्मेलन की योजना बनाई गई है।

​राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, समितियों का गठन

​आयोजन के दूसरे दिन 24 मई को अखिल भारतीय तैलिक साहू महा सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया गया है और पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक का संचालन महासचिव अनिल कुमार साहू अकेला ने किया और आभार प्रदर्शन श्रीमती आभा साहू ने व्यक्त किया। सभी सदस्यों ने इस आयोजन को नए आयाम देने का संकल्प लिया।

​समाज के प्रतिनिधियों की रही उपस्थिति

​बैठक में रमेश कुमार साहू, मदन लाल साहू, हितेश साहू, वीरेंद्र साहू, राधेश्याम साहू, दीपक साहू, कैलाश साहू और पार्षद राहुल साहू उपस्थित थे। साथ ही श्रीकान्त साहू, उमेश साहू ओज, उदयभान साहू, डॉ पुरुषोत्तम साहू, इंजी प्रदीप साहू, एम के गोल्हानी, रामखिलावन साहू, सुबोध कठर, सुधीर साहू, अशोक साहू, संदीप साहू, प्रहलाद साहू, सतीश साहू, धीरज साहू, संजय साहू, राजकिरण साहू, रंजीत साहू और मनीष साहू ने भी सहभागिता की। महिला मंडल से डॉ निशा साहू, पार्षद रजनी साहू, पार्षद अरुणा साहू, श्रद्धा साहू, नीतू साहू, उल्का साहू, रानी साहू, विमला साहू, अर्चना साहू, सरिता साहू, रंजना साहू, आरती साहू, शिल्पा साहू और सुषमा साहू सहित अनेक सामाजिक बंधु मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak