khabar abhi tak

रानी कमलापति-निज़ामुद्दीन एवं नई दिल्ली-डॉ. आंबेडकर नगर के मध्य चलने वाली ट्रेनों में एसी कोच की वृद्धि

जबलपुर। रेलवे द्वारा यात्री सुविधा एवं मांग को देखते हुए स्थाई/अस्थाई तौर पर अतिरिक्त कोच लगाए जाते है। इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु रानी कमलापति-हजऱत निज़ामुद्दीन-रानी कमलापति एवं नई दिल्ली-डॉ. आंबेडकर नगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस में एक वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का स्थायी रूप से कोच लगाने का निर्णय लिया गया है। 

 इन रेलगाडिय़ों में जुड़ेंगे स्थाई तौर पर अतिरिक्त कोच 

1- गाड़ी संख्या 12155 रानी कमलापति-हजऱत निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस में 24 जून 2026 से लगेगा।

2- गाड़ी संख्या 12156 हजऱत निज़ामुद्दीन-रानी कमलापति एक्सप्रेस में 27 जून 2026 से लगेगा।

3- गाड़ी संख्या 20156 नई दिल्ली-डॉ. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस में 25 जून 2026 से लगेगा।

4- गाड़ी संख्या 20155 डॉ. आंबेडकर नगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस में 26 जून 2026 से लगेगा।

रेलवे ने यात्रियों से आग्रह किया है कि इन स्थाई अतिरिक्त कोच सुविधा का लाभ उठाएं और गाडिय़ों की समय-सारिणी एवं ठहराव की जानकारी के लिए रेल मदद 139 या एनटीईएस ऐप का उपयोग करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak