इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आस्था नगर ग्वारीघाट में रहने वाले शिवेन्द्र प्रताप सिंह उम्र 42 वर्ष अमेरिका के स्ट्रेट कालेज शहर पेन्नसिलवेनिया राज्य मे वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत है। शिवेन्द्र सिंह , मां नलिनी की तबियत खराब होने की खबर मिलते ही जबलपुर आ गए थे। इलाज के दौरान उसकी माता जी देहांत हो गया। इस दौरान आलमारी में रखे मां के उपयोग किए गए पुराने जेवर सोने की 01 जोड झुमकी, 04 कडे, 04 लाल कलर के लाख मे जडे कडे, 01 चैन -पैण्डल सेट जिसमे कान के इयरिंग, 02 जोड कान के इयरिंग, 01 काले मोती में गुथा सोने के पैण्डल व मोती, 01 हार व नानी का 01 कडा कुल करीबन 13-14 तौला सोना व चाँदी के जेवर, कई सारी पायल बिछिया, करधन, अंगुठी चोरी कर लिए गए। 10 मई को शिवेन्द्र सिंह वापस अमेरिका के स्ट्रेट कालेज शहर पेन्नसिल्लेवेनिया राज्य जाने के लिये तैयारी कर रहे थे। इस बीच उन्होने मां के बैडरुम में रखी आलमारी खोलकर जेवरों के बाक्स निकाले तो खाली मिले। जिसकी शिकायत ग्वारीघाट थाना में की गई। पुलिस ने मामले में जांच करते हुए नौकरानी ज्योति ठाकुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बेटे यश के साथ मिलकर चोरी की वारदात करना स्वीकार लिया। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर चोरी किए गए 20 लाखरुपए के जेवर बरामद कर लिए है।
पुलिस गिरफ्त में आरोपी-
ज्योति पति चन्द्रभान सिंह ठाकुर उम्र 55 वर्ष निवासी कंचनपुर रेतनाका ग्वारीघाट
यश पिता चन्द्रभान सिंह ठाकुर उम्र 24 वर्ष निवासी कंचनपुर रेतनाका ग्वारीघाट
चोरी का खुलासा करने में इनकी रही सराहनीय भूमिका-
चोरी की वारदात का खुलासा करने में ग्वारीघाट की एसआई परिणीता बेलेकर, आरक्षक संजय गोस्वामी, थाना गोरखपुर की प्रधान आरक्षक नेहा दुबे, आरक्षक सौरभ की सराहनीय भूमिका रही।