khabar abhi tak

आईएमडी का एलर्ट, एमपी के 18 शहरों में आंधी-बारिश, 12 मई से प्रदेश में रहेगा लू-लपट का दौर

भोपाल. मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के लिए जो अनुमान व्यक्त किया है, उसके मुताबिक अगले 16 घंटों में प्रदेश के 18 शहरों में आंधी और बारिश की स्थिति बनी रहेगी। नर्मदापुरम, खंडवा, जबलपुर समेत अन्य शहर इसमें प्रभावित होंगे। 10 और 11 मई को इसका असर रहेगा। 12 मई से मौसम शुष्क होगा। कुछ जिलों में लू चलेगी।

प्रदेश में उज्जैन और धार में पारा 40 डिग्री से ऊपर

तापमान के आंकड़ों पर नजर डालेंगे तो रतलाम प्रदेश में सबसे गर्म शहरों में रिकॉर्ड किया गया। यहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धार और उज्जैन में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है।  11 मई सुबह 8:30 बजे तक ऐसे रहेंगे हाल

रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, सागर, पांढुर्णा जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश और  बौछारें गिरने के आसार है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak