khabar abhi tak

मैहर-कटनी के बीच यात्रियों से भरी बस पलटी, 15 से अधिक यात्री घायल, अस्पताल रेफर

मैहर. एमपी के मैहर जिले के अमदरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार 8 मई की शाम करीब 4:20 बजे शिवराज ट्रांसपोर्ट की एक यात्री बस बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में 15 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। सभी यात्रियों को तत्काल उपचार के लिए अमदरा अस्पताल ले जाया गया, जहां से सिविल अस्पताल मैहर लाया गया है।

जानकारी के अनुसार, शिवराज ट्रेवल्स की बस (एमपी19पी7786) शुक्रवार दोपहर को मैहर से रवाना हुई थी। कटनी की ओर जा रही थी, तभी खेरवा सानी टोल प्लाजा से 300 मीटर पहले यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक संतुलन बिगडऩे के कारण बस सड़क किनारे पलट गई। सूचना मिलते ही अमदरा पुलिस और डायल-112 की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला।

घायलों को अमदरा अस्पताल ले गए

हादसे में घायल सभी यात्रियों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमदरा ले जाया गया। वहां से सभी को सिविल अस्पताल मैहर लाया गया है, जहा उनका उपचार जारी है। थाना प्रभारी टीकाराम कुर्मी ने बताया कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है और सभी की हालत खतरे से बाहर है।

पुलिस ने शुरू की दुर्घटना की जांच

टीआई ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है कि हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ या चालक की लापरवाही से। घटनास्थल से बस को हटाने की प्रक्रिया जारी है ताकि मार्ग पर यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak