khabar abhi tak

अपडेट, बरगी डेम क्रूज हादसा, भतीजे मयूरन के कुछ देर बाद चाचा कामरान का भी शव मिला, मृतकों की संख्या 13 हुई

 

जबलपुर। बरगी डेम क्रूज हादसे लापता हुए 8 वर्षीय बालक मयूरन का शव आज सुबह 6 बजे के लगभग घटनास्थल से कुछ दूरी पर मिला। इसके बाद एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की टीमों ने सुबह 10 बजे के लगभग लापता कामरान  का शव भी मिल गया। कामरान का शव मिलने के साथ ही मृतकों की संख्या 13 हो गई है।                                                                                         बताया गया है कि त्रिची तमिलनाडू निवासी मयूरन उम्र 9 वर्ष जबलपुर रिश्तेदारी में आया था। जो चाचा सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बरगी डेम घूमने गया था, जहां पर वह हादसे का शिकार हो गया। आज सुबह 6 बजे के लगभग एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की टीमों ने तलाश शुरु की, इस दौरान घटना स्थल से कुछ दूरी पर सुबह 6 बजे के लगभग मयूरन का शव मिल गया। मयूरन के मिलने के बाद अब डेम के पानी में लापता हुए कामराज आर. की तलाश और तेज कर दी गई और सुबह दस बजे के लगभग लापता कामरान का शव भी निकाल लिया गया।  इससे पहले बीती शाम 6 बजे के लगभग दो बच्चों के शव और मिल गए थे, जिनकी पहचान श्रीतमिल पिता कामरान उम्र 5 वर्ष व विराज पिता कृष्ण सोनी 5 वर्ष के रूप में हुई थी। गौरतलब है कि 30 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे पर्यटकों से भरा क्रूज बरगी डैम में डूब गया था। उसमें करीब 47 पर्यटक सवार थे, जबकि टिकट सिर्फ 29 लोगों की ही कटी थी। हादसा किनारे से लगभग 300 मीटर दूर हुआ था। उस वक्त हवा की रफ्तार करीब 74 किमी/घंटा थी। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak