khabar abhi tak

जबलपुर : रेल मंडल के पकरिया स्टेशन पर 03 ट्रेनों का चार दिनों तक ठहराव नहीं रहेगा

जबलपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा जबलपुर मण्डल में प्री-नॉनइंटरलॉकिंग एवं नॉनइंटरलॉकिंग कार्य के चलते पकरिया रोड स्टेशन पर पश्चिम मध्य रेल से प्रारंभ/टर्मिनेट होने वाली 03 ट्रेनों का चार दिन ठहराव नहीं रहेगा। इसके अतिरिक्त पकरिया रोड रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को परिचालनिक आवश्यकताओं के अनुसार रेगुलेट कर चलाया जाएगा।

इन ट्रेनों का ठहराव स्थगित

1- 11273 इटारसी-प्रयागराज छिवकी एक्सप्रेस

अवधि : 17.05.2026 से 20.05.2026 तक। (चार दिन)

2- 11705 जबलपुर-रीवा शटल एक्सप्रेस

अवधि :18.05.2026 से 21.05.2026 तक। (चार दिन)

3- 61605 कटनी-सतना मेमू ट्रेन 

अवधि : 18.05.2026 से 21.05.2026 तक। (चार दिन)

17 मई को इन रेलगाडिय़ों का पकरिया रोड रेलवे स्टेशन पर रेगुलेट

4- 01144 दानापुर-एलटीटी स्पेशल ट्रेन 110 मिनिट रेगुलेट रहेगी। 

5- 22912 हावड़ा-इंदौर शिप्रा एक्सप्रेस ट्रेन 50 मिनिट रेगुलेट रहेगी। 

6- 15267 रक्सौल-एलटीटी एक्सप्रेस ट्रेन 50 मिनिट रेगुलेट रहेगी। 

7- 20930 बनारस-उधना एक्सप्रेस ट्रेन 40 मिनिट रेगुलेट रहेगी। 

8- 13201 राजगीर-एलटीटी जनता एक्सप्रेस ट्रेन 30 मिनिट रेगुलेट रहेगी। 

18 मई को ये रेलगाडिय़ों को पकरिया रोड रेलवे स्टेशन पर रेगुलेट

9- 22937 राजकोट-रीवा एक्सप्रेस ट्रेन 10 मिनिट रेगुलेट रहेगी। 

10- 61605 कटनी-सतना मेमू ट्रेन 45 मिनिट रेगुलेट रहेगी। 

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व संबंधित ट्रेनों की जानकारी रेलवे की अधिकृत वेबसाइट, एनटीईएस/रेल मदद 139 अथवा नजदीकी रेलवे स्टेशन से अवश्य प्राप्त कर लें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak