khabar abhi tak

WCR में रेल यात्रियों की सुरक्षा, संरक्षा सर्वोपरी, नवाचार को बढ़ावा देने विशेष प्रयास कर रहे : जीएम

- नवागत महाप्रबंधक श्री दिलीप कुमार सिंह ने मीडिया से की सौजन्य भेंट

- साझा की पपमरे की उपलब्धियां और भावी कार्ययोजनायें

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने कहा है कि उनका पूरा फोकस पश्चिम मध्य रेलवे में यात्रियों की सुरक्षा, संरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नवाचार को बढ़ावा देना है। मुख्यालय एवं मंडल स्तर पर नियमित रूप से मॉनिटरिंग कर बेहतर रेल संचालन और उत्कृष्ट सेवाएं सुनिश्चित की जा रहीं हैं. महाप्रबंधक श्री दिलीप कुमार सिंह ने ये बात पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही.

उन्होंने बताया कि नई रेललाइन परियोजनाओं, अधोसंरचनात्मक निर्माण कार्यों, अमृत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों को गति प्रदान करने, यात्री सुविधाओं में विस्तार एवं संरक्षा कार्यप्रणाली और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्यालय एवं मंडल स्तर पर नियमित रूप से मॉनिटरिंग कर बेहतर रेल संचालन और उत्कृष्ट सेवाएं सुनिश्चित की जा रहीं हैं। पश्चिम मध्य रेल में माल लदान, यात्री संख्या एवं राजस्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज हुई है।

 
वित्तीय वर्ष 2025-26 पश्चिम मध्य रेल के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर कमीशनिंग, नई लाइन बिछाने, दोहरीकरण/तिहरीकरण, रेल फ्लाईओवर निर्माण, स्क्रैप बिक्री, यात्री सुविधाओं के विस्तार, सुरक्षित एवं सुचारु रेल परिचालन तथा तकनीकी नवाचारों के साथ उपलब्धियों से भरा वर्ष साबित हुआ। महाप्रबंधक ने बताया कि स्क्रैप निस्तारण के माध्यम से संसाधनों का बेहतर प्रबंधन करते हुए अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया गया। पश्चिम मध्य रेल ने 58.07 मिलियन टन माल लदान कर अब तक का सर्वाधिक रिकॉर्ड बनाया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 10.06 प्रतिशत अधिक है। कुल 1160 लाख यात्रियों ने यात्रा की, जो पिछले वर्ष से 6.63 प्रतिशत अधिक है। 

  यात्री राजस्व 2572.55 करोड़ तथा माल राजस्व 6079.02 करोड़ रुपयेरहा। कुल राजस्व 9126.35 करोड़ दर्ज किया गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 10.99 प्रतिशत अधिक है। इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के अंतर्गत 117 किमी रेल परियोजनाएँ पूर्ण की गईं, जिससे क्षमता और परिचालन दक्षता में वृद्धि हुई। जबलपुर स्टेशन के पुनर्विकास हेतु टेंडर प्रक्रिया को तेजी से किया जा रहा है। स्क्रैप निस्तारण से 361.7 करोड़ रुपये की आय अर्जित की गई। 

  संरक्षा के क्षेत्र में कवच प्रणाली को कोटा–मथुरा एवं कोटा–नागदा सेक्शन पर लागू किया गया तथा 87 लोकोमोटिव में इसकी स्थापना की गई। गर्मी के मौसम में यात्रियों की सुविधा हेतु पश्चिम मध्य रेल द्वारा 18 समर स्पेशल ट्रेनो से 192 ट्रिप का संचालन किया जा रहा है साथ ही 200 से अधिक ट्रेनों का संचालन पश्चिम मध्य रेल के क्षेत्र से होकर हो रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत नर्मदापुरम, शाजापुर, कटनी साउथ सहित कई स्टेशनों का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि विदिशा, सांची, हरदा सहित अन्य स्टेशनों पर कार्य अंतिम चरण में है।

नई रेल लाइन प्रोजेक्ट तेजी से पूर्ण हो रहे

अधोसंरचनात्मक कार्यों की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए महाप्रबंधक ने बताया कि पश्चिम मध्य रेल में नई रेललाइन परियोजनाओं में ललितपुर-खजुराहों-सतना-पन्ना-रीवा-सीधी-सिंगरौली (541 किमी) एवं रामगंजमण्डी-भोपाल (276.5 किमी) के निर्माण कार्य प्रगति पर है और निर्धारित लक्ष्य में पूरा करने के उद्देश्य से तेजी से कार्य किया जा रहा है। बीना-कटनी तीसरी लाइन (259 किमी) का संपूर्ण कार्य जनवरी 2026 में पूर्ण कर लिया गया है, इसी प्रकार रीवा-सतना दोहरीकरण (50 किमी) का केवल एक मात्र शेष रेलखंड हिनौता रामवन-तुर्की रोड (09 किमी) इस वर्ष जून 2026 तक पूर्ण कर लिया जायेगाढ्ढ इसी प्रकार इटारसी-मानिकपुर रेलखंड में तीसरी लाइन का स्वीकृत कार्य का सर्वे अंतिम चरण में है, इसके पूर्ण होते ही कार्य तीव्र गति से प्रारंभ कर दिया जायेगाढ्ढ अन्य स्वीकृत कार्यों में बीना-भोपाल-इटारसी चौथी लाइन का भूमि अधिग्रहण का कार्य प्रगति पर है. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन, स्वच्छता अभियान, बेहतर खानपान व्यवस्था तथा स्टेशन परिसरों का अपग्रेडेशन एवं सौंदर्यीकरण जैसे कार्य निरंतर किए जा रहे हैं और भविष्य में भी नए आयाम स्थापित करने के सम्पूर्ण प्रयास किये जाएंगे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak