khabar abhi tak

WCR ने साल भर में 9111 करोड़ से अधिक की कमाई की, अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

जबलपुर. पमरे ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में महाप्रबंधक के निरंतर मॉनिटरिंग एवं मार्गदर्शन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने ओरिजिनेटिंग रेवेन्यू में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। वाणिज्य एवं परिचालन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों से जबलपुर, भोपाल एवं कोटा तीनों मंडलों द्वारा रेल राजस्व बढ़ाने के लिए लगातार प्रभावी कार्य किए गए। ओरिजिनेटिंग रेवेन्यू में पश्चिम मध्य रेल ने अब तक की सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड उपलब्धि भी हासिल की है।

वित्तीय वर्ष अप्रैल 2025 से मार्च 2026 की अवधि में पश्चिम मध्य रेलवे ने 9111 करोड़ 19 लाख रुपये का कुल ओरिजिनेटिंग रेवेन्यू अर्जित किया।

इस मद में इतनी कमाई

- यात्री यातायात से 2581 करोड़ 29 लाख

- माल यातायात से 6079 करोड़ 02 लाख

- अन्य कोचिंग मद से 180 करोड़ 87 लाख 

- विविध आय (संड्री) से 270 करोड़ रुपये शामिल हैं।

यह आय पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 के ?8222 करोड़ 89 लाख की तुलना में 10.80 प्रतिशत अधिक है। साथ ही यह रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित ?8677 करोड़ 44 लाख के लक्ष्य से लगभग 5 प्रतिशत अधिक है, जो एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।

यात्री राजस्व बढ़ाने हेतु किए गए प्रमुख प्रयास

- यात्रियों के लिए सुरक्षित एवं बेहतर रेल यात्रा सुनिश्चित की गई।

- स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया।

- स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि को बढ़ाया गया।

- प्रतीक्षा सूची कम करने हेतु अतिरिक्त कोच लगाए गए।

- यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रायोगिक ठहराव की अवधि बढ़ाई गई।

- अधोसंरचना कार्यों में गति लाकर ट्रेनों की गति एवं समयपालन में सुधार किया गया।

माल राजस्व बढ़ाने हेतु किए गए प्रमुख प्रयास

- मालगाडिय़ों की औसत गति बढ़ाकर सेक्शन क्षमता में वृद्धि की गई।

- माल गोदामों में 24/7 लोडिंग एवं अनलोडिंग सुविधा प्रदान की गई।

- गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल/साइडिंग बढ़ाने के निरंतर प्रयास किए गए।

- नई रेल लाइन/दोहरीकरण/तिहरीकरण कार्यों में गति लाई गई।

- मालगाडिय़ों के संचालन में सुधार किया गया।

- गुड्स टर्मिनलों की कार्यप्रणाली में सुधार कर डिटेंशन कम किया गया।

 पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर, भोपाल एवं कोटा तीनों मंडलों द्वारा रेलवे राजस्व वृद्धि के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak