khabar abhi tak

जबलपुर रेल मंडल ने पमरे मे समाप्त वित्तीय वर्ष में बनाये नये कीर्तिमान, यात्री सुविधाओं में इजाफा

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल ने समाप्त वित्तीय वर्ष 2025-26 में चहुंमुखी विकास किया है. कर्मचारियों, अधिकारियों के संयुक्त प्रयासों से तीनों रेल मंडलों में जबलपुर ने काफी प्रगति की है। नई ट्रेन संचालन हो या स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में वृद्धि किये जाने का विषय हो, सभी क्षेत्रों में जबर्दस्त सुधार नजर आया है। रेल मंडल में आगे भी इसी तरह कार्य करता रहेगा. यह बात मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा ने पत्रकार वार्ता में कही. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंडल रेल प्रबंधक श्री कमल कुमार तलरेजा के साथ ही वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मधुर वर्मा, वरिष्ठ मंडल अभियंता (सम.) श्री राहुल जयपुरियार, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता श्री राम बदन मिश्रा, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्री रजनीकांत साहू, सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री धर्मेंद्र कुमार सिंह उपस्थित थे।

पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025–26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यात्री, माल ढुलाई, राजस्व अर्जन, अधोसंरचना विकास, सुरक्षा एवं यात्री सुविधाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। यह वर्ष मंडल के लिए कई मानकों पर रिकॉर्ड वर्ष के रूप में दर्ज हुआ है।

 यात्री एवं राजस्व उपलब्धियां

मंडल ने 429.42 लाख यात्रियों को सेवा प्रदान कर अब तक का सर्वाधिक यात्री आंकड़ा दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 6.49% अधिक है।

यात्री राजस्व 981.50 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष से 6.16% अधिक है।

माल राजस्व 4259.56 करोड़ रहा, जिसमें 17.91% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।

कुल राजस्व 5470 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 13.29% अधिक है।

अन्य कोचिंग राजस्व में भी रिकॉर्ड 79.35 करोड़ की प्राप्ति हुई।

 टिकट चेकिंग में ऐतिहासिक उपलब्धि

वर्ष 2025–26 में 8.21 लाख प्रकरण दर्ज कर 59.75 करोड़ की आय अर्जित की गई, जो अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

पिछले वर्ष की तुलना में मामलों में 20.43% एवं आय में 26.72% वृद्धि दर्ज की गई।

निर्धारित लक्ष्यों से अधिक प्रदर्शन करते हुए मंडल ने +3.55% राजस्व वृद्धि हासिल की।

 नई ट्रेनों की शुरुआत एवं नए ठहरावो की सौगात

यात्रियों की सुविधा हेतु दो नई ट्रेनों का संचालन प्रारंभ:

रीवाहडपसर (पुणे) साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस

जबलपुररायपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (दैनिक)

इसके साथ ही गाड़ी सं. 01631/01632 भोपालधनबाद/चोपन एक्सप्रेस नई ट्रेन के शुभारंभ अवसर पर सागर, दमोह, कटनी, मुड़वारा एवं बरगवां स्टेशनों पर समारोह आयोजित किए गए।

करहिया भदौली में गाड़ी सं. 18236/35, पथरिया में गाड़ी सं. 11272/71, बोहानी में गाड़ी सं. 22188/87,  

सिहोरा में गाड़ी सं. 11754/11753 एवं 11756/11755 तथा  11202/11201 इन ट्रेनों का ठहराव प्रारंभ किया गया।

जबलपुर-पुणे, जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस व रीवा-सीएसएमटी (मुंबई) ट्रेनों का नियमितिकारण किया गया है।

 माल ढुलाई एवं आधारभूत संरचना

मंडल ने 43.50 मिलियन टन माल लदान कर नया कीर्तिमान स्थापित किया।

बघवार एवं मझौली में नए गुड्स शेड प्रारंभ किए गए तथा सभी 24 गुड्स शेड 24×7 संचालित रहे।

क्लिंकर एवं सीमेंट लोडिंग से महत्वपूर्ण राजस्व अर्जित किया गया।

03 गुड्स शेड विकास कार्यों पर 33.46 करोड़ स्वीकृत।

 यात्री सुविधाएं एवं स्टेशन विकास

अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री द्वारा वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से श्रीधाम एवं कटनी साउथ स्टेशन का (22.05.2025) उद्घाटन किया गया। इसके साथ ही ब्यौहारी, गाडरवारा, नरसिंहपुर, मैहर एवं सिहोरा रोड स्टेशनों का उन्नयन किया गया।

49 स्टेशनों को दिव्यांगजन अनुकूल बनाया गया।

19 नए प्लेटफॉर्म, 25 प्लेटफॉर्म शेड एवं 04 फुट ओवर ब्रिज का निर्माण।

दिव्यांगजनों हेतु 1693 डिजिटल रियायती कार्ड जारी कर डिजिटल पहल को बढ़ावा दिया गया।

18 स्थानों पर 73 नए ATVM Facilitator, 32 STBA का नवीनीकरण एवं अतिरिक्त टिकट काउंटर स्थापित किए गए।

अनारक्षित टिकटों में 40.89% ATVM एवं 17.09% मोबाइल टिकटिंग के माध्यम से जारी किए गए।

 परिचालन एवं कार्यकुशलता

ट्रेनों की समयपालनता 77.64% तक पहुंची।

क्रैक ट्रेनों के संचालन में 34% वृद्धि कर संसाधनों की बचत।

 इंजीनियरिंग उपलब्धियां:

223.64 किमी ट्रैक पर गति वृद्धि, 21 लेवल क्रॉसिंग बंद, 50 RUB एवं 8 ROB निर्माण, नई लाइन एवं तीसरी लाइन का कमीशनिंग जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए गए।

 कार्मिक (Personnel):

2800 कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान की गई जो पिछले वर्ष से 47% अधिक है, 557 नई नियुक्तियां प्रदान की गई जो पिछले वर्ष से 2.5 गुणा अधिक है, तथा 100% शिकायत निवारण सुनिश्चित किया गया। HRMS एवं डिजिटल आईडी कार्ड प्रणाली लागू कर मंडल ने डिजिटल क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाई।

 आरपीएफ उपलब्धियां:

रेलवे संपत्ति चोरी के 331 मामलों में कार्रवाई, 266 बच्चों का रेस्क्यू एवं मादक पदार्थों की जब्ती जैसी महत्वपूर्ण उपलब्धियां दर्ज की गईं।

 सुरक्षा एवं रखरखाव

282 TWS का सफल स्थापना कार्य।

 लोको शेड एवं तकनीकी उपलब्धियां

NKJ लोको शेड में 87 अत्याधुनिक 12000 HP इलेक्ट्रिक इंजन शामिल किए गए।

लोकोमोटिव विफलताओं में 18.60% कमी दर्ज की गई।

 स्क्रैप निस्तारण में रिकॉर्ड

-ऑक्शन के माध्यम से 111.21 करोड़ का स्क्रैप निस्तारण कर लक्ष्य से अधिक उपलब्धि प्राप्त की गई।

 अन्य प्रमुख उपलब्धियां (संक्षिप्त एवं व्यवस्थित रूप में)

जबलपुर रेल मंडल को नई वातानुकूलित स्वचलित निरीक्षण यान परखप्राप्त हुई, जिससे ट्रैक एवं

 कटनी ग्रेड सेपरेटर के अंतर्गत भारतीय रेलवे का सबसे लंबा वायाडक्ट निर्माणाधीन है, जो मंडल की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में शामिल है। इस परियोजना के तहत अप ग्रेड सेपरेटर पर रेल आवागमन प्रारंभ किया जा चुका है।

 जबलपुर मंडल में प्रथम पब्लिक मल्टीफंक्शनल कॉम्प्लेक्स (MFC) का विकास किया गया, जिसकी शुरूआत 16.02.2026 को हुआ। इससे यात्रियों एवं आम जनता को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। वित्तीय वर्ष 2025–26 में जबलपुर रेल मंडल ने सभी प्रमुख क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए न केवल नए कीर्तिमान स्थापित किए, बल्कि यात्री सुविधा, सुरक्षा, डिजिटल पहल एवं संसाधन प्रबंधन में भी उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak