पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले कुख्यात बदमाश बाबू सिंधी ने अपने साथी के साथ मिलकर घमापुर क्षेत्र में फायरिंग की थी, इसके बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया था। लगातार आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए जिला दंडाधिकारी ने एनएसए के तहत वारंट जारी किया। गौरतलब है कि आरोपी बाबू सिंधी पर शहर के अलग-अलग थानों में हत्या, फायरिंग और अन्य गंभीर अपराधों के करीब 22 प्रकरण दर्ज हैं। मदन महल क्षेत्र की एक वारदात में भी वह लंबे समय से फरार चल रहा था। क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस उसकी तलाश में थी। उसके ठिकानों पर पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही थी, इस बीच पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद घमापुर क्षेत्र में पुलिस ने आरोपी का जुलूस निकाला। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और अन्य मामलों में उसकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।