पुलिस के अनुसार तुलसी नगर निवासी पंकज जैन करमचंद चौक के पास क्लासिक मार्केटिंग के नाम से फोम के गद्दों का व्यापार करतें हंै। वे अपने कारोबार में रुपयों का लेनदेन ऑन लाइन करते हैं। 27 मार्च को पंकज क ा मोबाइल फोन अचानक लॉक हो गया, स्क्रीन भी ब्लैक हो गई और फोन अपडेट मांग रहा था कोई भी बटन काम नहीं कर रही थी। उन्होने काम के चक्कर में मोबाइल फोन को ऐसे ही छोड़ दिया। इस बीच उनके खाते से 2 लाख 8 हजार रुपए निकाल लिए गए। 30 मार्च को अचानक मोबाइल फोन चालू हो गया और मैसेज आना शुरु हो गए, उन्होने मैसेज देखे तो स्तब्ध रह गए, उनके खाते से रुपए गायब हो चुके थे। ऑन लाइन ठगी से पंकज जैन हैरत में पड़ गए, उन्होने पहले तो बैंक जाकर शिकायत की, इसके बाद बीती रात कोतवाली थाना पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरु कर दी है।