khabar abhi tak

MP हाईकोर्ट ने किया सवाल, जुआं पकडऩे वाले थाना प्रभारी को क्यों किया सस्पेंड, IAS के बयान नहीं, TI ने कहा नाम हटाने दबाव था

 

इंदौर। इंदौर के महू में चर्चित जुआकांड में सस्पेंड टीआई के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। हाईकोर्ट में आज सुनवाई के दौरान जहां पुलिस की कार्रवाई पर सख्त सवाल उठे। वहीं टीआई ने आरोप लगाया कि जुआ पकडऩे के बाद उन पर महिला आईएएस अधिकारी का नाम एफआईआर से हटाने का दबाव बनाया गया।

                                   कोर्ट ने पूछा कि जब कार्रवाई हुई तो आईएएस के बयान क्यों नहीं लिए गए। फार्महाउस पर सीसीटीवी क्यों नहीं थे? साथ ही टिप्पणी की कि अगर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी को ही सस्पेंड किया जाएगा, तो कोई निष्पक्ष कार्रवाई नहीं करेगा। आज करीब दो घंटे चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।

IAS अधिकारी वंदना वैद्य के फार्महाउस पर पकड़ा गया था जुआं-

गौरतलब है कि 10-11 मार्च की रात इंदौर में मप्र वित्त निगम की एमडी और 2009 बैच की आईएएस वंदना वैद्य के फार्म हाउस पर जुआ खेलते लोगों को पकड़ा गया था। इसके बाद मानपुर टीआई लोकेन्द्र सिंह हिहोरे, एसआई मिथुन ओसारी और एएसआई रेशम गिरवाल को सस्पेंड कर दिया गया। कुछ दिन बाद एसआई और एएसआई बहाल हो गए, लेकिन टीआई पर कार्रवाई जारी रही और उन्हें बुरहानपुर अटैच कर दिया गया।

TI बोले, याचिका लगाने पर प्रताडि़त किया-

टीआई हिहोरे ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि उन पर आईएएस का नाम एफआईआर में न जोडऩे और घटनास्थल बदलने का दबाव बनाया गया। इनकार करने पर उसी दिन सस्पेंड कर दिया गया। याचिका लगाने के बाद ट्रांसफर कर प्रताडि़त किया गया।

दो याचिकाएं, सुनवाई जारी-

टीआई ने यह भी कहा कि 15 मार्च को सिमरोल में बड़ा जुआ पकड़ा गया, लेकिन वहां के टीआई पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर भी कोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा, लेकिन स्पष्ट जवाब नहीं मिला। टीआई ने सस्पेंशन और चार्जशीट को चुनौती देते हुए दो याचिकाएं दायर की हैं। सस्पेंशन पर फैसला सुरक्षित है, जबकि चार्जशीट पर सुनवाई बाकी है।

महिला IAS के फार्म हाउस में चल रहा था जुआं-

इंदौर जिले के महू के मानपुर क्षेत्र में महिला ढ्ढ्रस् अधिकारी के नाम पर दर्ज फार्महाउस में चल रहे जुए के बड़े अड्डे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई में 18 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 13 लाख 67 हजार 971 रुपए नकद समेत करीब 28.67 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया है


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak