पटना. चलती ट्रेन में यात्रियों से पैसे मांगना व नहीं देने पर गंदी हरकतें करना एक किन्नर को उस वक्त भारी पड़ गया। जब दो यात्रियों ने उसे चलती ट्रेन से बाहर फेंक दे दिया। घटना के बाद घायल अवस्था में किन्नर को रेल पुलिस (जीआरपी) ने कटिहार के अस्पताल में भर्ती कराया है।
घायल की पहचान पूर्णिया की रहने वाली काजल किन्नर के रूप में हुई है। काजल ने बताया कि वह एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कटिहार आई थी और वापस कटिहार-जोगबनी पैसेंजर ट्रेन से पूर्णिया लौट रही थी। इसी दौरान ट्रेन में मौजूद दो युवकों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। काजल के अनुसार विवाद बढऩे पर दोनों युवकों ने उसे चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। जिससे वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसने बताया कि यदि ट्रेन की रफ्तार अधिक होती तो जान भी जा सकती थी।
घटना की सूचना मिलने पर रेल पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल काजल का इलाज पुलिस की निगरानी में चल रहा है और उसके परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
