पुलिस के अनुसार शाहगढ़ के वार्ड क्रमांक 10 में उत्तम अहिरवार उम्र 45 वर्ष अपनी पत्नी हरिबाई अहिरवार उम्र 42 वर्ष के साथ रहते थे। उनका बेटा सागर में रहता है। आज दोपहर के वक्त पति-पत्नी ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो घटना सामने आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया। घटना की खबर मिलते ही बेटा भी पहुंच गया था। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि बीती देर रात तक पति-पत्नी दोनों दरवाजे पर मोहल्ले वालों के साथ बैठे रहे। दोनों ने नार्मल बातचीत की, लेकिन आज दोनों ने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। पुलिस का कहना है कि दोनों बीड़ी बनाने का काम करते थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएगे उस आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।