khabar abhi tak

मुस्कुराया मासूम: मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना ने सात माह के मुस्तफा को दी नई जिंदगी



जबलपुर। जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एक सात माह के बालक को गंभीर हृदय रोग से मुक्ति मिली है। आनंद नगर, आधारताल निवासी जीशान अली खान के पुत्र मुहम्मद मुस्तफा खान के हृदय में जन्मजात समस्या थी। इस मामले की जानकारी जैसे ही जिला प्रबंधक सुभाष शुक्ला को मिली, उन्होंने तत्परता दिखाते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम को सक्रिय किया। बालक की स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल के विशेषज्ञों के पास भेजा गया, जहां गहन जांच के बाद सर्जरी की आवश्यकता महसूस की गई।

​त्वरित एक्शन से सफल हुआ ऑपरेशन

​मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और सिविल सर्जन डॉ. नवीन कोठारी ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल सर्जरी की अनुशंसा प्रदान की। जिला नोडल अधिकारी डॉ. अमजद खान और जिला प्रबंधक सुभाष शुक्ला ने बालक का पंजीयन सुनिश्चित कर उसे बड़ेरिया मैट्रोप्राईम मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल रेफर किया। वहां 25 अप्रैल को अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने बालक का सफल ऑपरेशन किया। योजना के प्रावधानों के तहत यह पूरी प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क रही। सफल उपचार के बाद बालक के परिजनों ने राहत की सांस ली है और शासन की इस कल्याणकारी योजना के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak