khabar abhi tak

एमपी : जंगल में आदिवासी को जिंदा खा गया टाइगर, महुए के लालच में कोर जोन के अंदर गया था, शव के अवशेष मिले

नर्मदापुरम. एमपी के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में महुआ बीनने गए एक ग्रामीण पर एक भूखे बाघ ने हमला कर दिया और उसे जिंदा खा गया. बाघ ने सुधराम चौहान (49) को मारकर उसका पूरा शरीर बुरी तरह से चब लिया, जिसके बाद जंगल में सिर और धड़ अलग-अलग मिले और आसपास खून के धब्बे और हड्डियां बिखरी पड़ी थीं.

सुबह जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव

मृतक के भाई रघुवर चौहान ने बताया कि सुधराम तवा नदी पार कर सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के कोर जोन में महुआ तोडऩे निकला था. जब वह शाम तक घर नहीं लौटा तो गुरुवार सुबह परिजन जंगल के करीब पहुंचे. यहां कुछ ही दूर सर्च करने के बाद सभी डर के मारे कांप उठे, क्योंकि उनसे कुछ ही दूरी पर सुधराम का शव पड़ा था और बाघ वहीं पर बैठा हुआ था. जैसे-तैसे ग्रामीणों ने हिम्मत जुटाकर शोर मचाया और फिर बाघ को वहां से दूर भगाया. लेकिन बाघ के जाने के बाद का मंजर और भयावह था.

पुलिस-फॉरेस्ट टीम ने शव के अवशेष किए बरामद

ग्रामीणों की सूचना पर केसला थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. इस दौरान वन विभाग की टीम भी यहां जांच के लिए पहुंच गई. मृतक के पैंट के टुकड़े और शव के अवशेष कई जगह बिखरे थे, जिससे पता चला कि बाघ काफी भूखा था और इसी वजह से उसने सुधराम को अपना शिकार बना लिया. शव के पास पड़े आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई.  पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है, जहां मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है.


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak