khabar abhi tak

ऑनलाइन गेम की लत ने ली नर्सिंग ऑफिसर की जान, जॉइनिंग के दिन लगाई फांसी, पिता को भेजा वाट्सएप मैसेज-अब परेशानी नहीं होगी

 

अशोकनगर।  अशोकनगर में एक नर्सिंग ऑफिसर  राहुल अहिरवार ने ऑनलाइन गेम में पैसे हारने और बढ़ते कर्ज से परेशान होकर सुसाइड कर लिया। आज ही नर्सिग आफिसर को नई नौकरी जॉइनिंग करना थी, इससे पहले उसने पिता को मैसेज भेजा कि अब आपको मेरी वजह से कोई परेशानी नहीं होगी।

                      बताया गया है कि ईसागढ़ के रहने वाले राहुल उम्र 27 वर्ष  पिता रमेश अहिरवार ने देर रात करीब 3 बजे उसने वाट्सएप पर पिता को आखिरी मैसेज भेजा। पिता की नींद खुली तो उन्होंने पहले इसे सामान्य समझा, लेकिन कुछ देर बाद कमरे में जाकर देखा तो बेटा फंदे पर लटका मिला। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्हे पूछताछ में परिजनों ने बताया कि राहुल को ऑनलाइन गेम में पैसे लगाने की लत लग गई थी। इंदौर और देवास में नौकरी के दौरान यह लत बढ़ी। वह बार-बार पैसे हारता और कर्ज लेता था, जिसे परिवार चुकाता रहा। लत बढऩे पर परिवार उसे देवास से घर ले आया था, लेकिन कुछ दिन बाद वह फिर से गेम में पैसे लगाने लगा। 

आज ही अस्पताल में थी जॉइनिंग-

हाल ही में उसने गेम में पैसे हारकर अपनी बाइक तक गिरवी रख दी थी। राहुल का कुछ दिन पहले सुखपुर अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर पद के लिए चयन हुआ था और आज जॉइनिंग थी। लेकिन इससे पहले ही उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

पत्नी-बेटी को भेज दिया था मायके-

परिजनों ने बताया कि राहुल लंबे समय से डिप्रेशन में था। वह पहले भी हाथ की नस काट चुका था और ज्यादा नींद की गोलियां लेकर आत्महत्या की कोशिश कर चुका था। राहुल की शादी 5 साल पहले हुई थी। उसकी 3 साल की बेटी है। घटना से एक दिन पहले ही उसने पत्नी को उसके मायके बदरवास भेज दिया था।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak