पुलिस के अनुसार रिसेवाड़ा गांव में रहने वाली नंदनी का पति योगराज उर्फ टेंपू से आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहा। बीती देर रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ और नंदनी की लाठी से पीट-पीट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद खून से लथपथ लाश को एक चादर में लपेट कर कमरे में रखकर दरवाजा बंद कर दिया गया। आज दोपहर के वक्त परिचित मिलने के लिए पहुंचे तो कमरें चादर से लिपटी लाश देखकर स्तब्ध रह गए, घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचा दिया गया। घटना के बाद से मृतका का पति योगराज लापता है, जिससे पुलिस को संदेह है कि पति ने ही नंदनी की लाठी से पीट-पीट कर हत्या की और भाग निकला है। पुलिस द्वारा योगराज की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जिसके मिलने के बाद घटनाक्रम का खुलासा हो पाएगा।