khabar abhi tak

जबलपुर : मझौली में इंद्राना यज्ञशाला के पास मिला युवक का शव, मृतक के शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

जबलपुर। जिले के मझौली थानान्तर्गत इंद्राना में घर से खाना खाने के बाद टहलने निकले युवक की इंद्राना यज्ञशाला के समीप गुरूवार 30 अप्रैल की सुबह शव मिलने से सनसनी मच गई। प्राथमिक जांच में खेल मैदान में मिले मृतक के शरीर में चोट के निशान सहित आसपास बिखरे खून के धब्बे मिले हैं। ग्रामीणों का कहना है कि किसी ने हत्या करने के बाद लाश मैदान में फेंक दी है। मझौली पुलिस ने हर एंगल से मामले की विस्तृत जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक इंद्राना बगियाना मोहल्ला निवासी तुलसी कोल उर्फ भूरा 28 अप्रैल की रात अपने घर पर खाना खाने के बाद बाहर टहलने निकले थे। परिजनों के अनुसार भूरा अक्सर खाना खाकर बाहर जाते थे और कुछ देर में लौट आते थे, लेकिन उस रात वे वापस नहीं लौटे।

घर वाले रात भर इंतजार करते रहे, सुबह मिली दुखद खबर

परिवार वाले रात भर उनकी प्रतीक्षा करते रहे और आसपास तलाश भी की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। बुधवार सुबह करीब 6 बजे, मृतक के भतीजे रंजीत ने सूचना दी की चाचा की लाश यज्ञशाला में बरगद के पेड़़ के नीचे पड़ी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मझोली थाना प्रभारी नेहरू सिंह खण्डाते अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

शुरु आती जांच में पुलिस को मामला संदिग्ध और प्रथम दृष्टया हत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक का बायां पैर घुटने से बुरी तरह मुड़ा हुआ था, जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि उनके साथ मारपीट की गई है। लाश के पास से मृतक की चप्पलें, खून से सने हुए बांस के कुछ टुकडे और एक टाट की पट्टी बरामद हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak