khabar abhi tak

सूदखोरों के आतंक से बेबस हुआ परिवार, मकान कब्जाने की नीयत से बंद किया रास्ता



हनुमानताल पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली से आरोपियों के हौसले बुलंद

जबलपुर। हनुमानताल थाना क्षेत्र स्थित ढलगर मोहल्ला में एक गरीब परिवार सूदखोरों और भू-माफियाओं के जाल में फंस गया है। पीड़ित मोहम्मद सईद ने पुलिस प्रशासन को सौंपे शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि कर्ज की आड़ में उनके पुश्तैनी मकान को हड़पने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। घटनाक्रम के अनुसार लगभग 11 माह पूर्व मोहम्मद सईद ने अपनी बीमारी के इलाज के लिए पड़ोसी असलम खान की मध्यस्थता से अशोक खत्री नामक व्यक्ति से 2 लाख रुपये उधार लिए थे। इस ऋण के बदले सुरक्षा के तौर पर 495 वर्गफीट के मकान के मूल दस्तावेज गिरवी रखे गए थे। सईद का दावा है कि वह अब तक 20 हजार रुपये ब्याज के रूप में भुगतान कर चुका है, लेकिन इसके बाद भी उससे 70 हजार रुपये अतिरिक्त ब्याज की मांग की जा रही है। आर्थिक तंगी के कारण इतनी बड़ी राशि देने में असमर्थता जताने पर आरोपियों ने कूटरचित दस्तावेजों के सहारे मकान पर अवैध कब्जे का प्रयास शुरू कर दिया है। वर्तमान में दबंगों ने घर के मुख्य दरवाजे पर कब्जा कर लिया है और वहां दीवार खड़ी कर परिवार की निकासी रोकने की तैयारी कर रहे हैं। इस संबंध में 17 फरवरी 2026 को हनुमानताल थाने में लिखित शिकायत दी गई थी, परंतु पुलिस की ओर से कोई ठोस वैधानिक कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak