जबलपुर। गढ़ा के संजीवनी नगर क्षेत्र में आज उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बाइक सवार बदमाशों ने आटो सवार वृद्धा अलका चौधरी के गले से सोने की चैन लूट ली। चैन छिनते ही वृद्धा ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए, लेकिन उस वक्त लुटेरे भाग चुके थे। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरु कर दी है।
पुलिस के अनुसार श्रीमति अलका चैधरी जैन उम्र 67 वर्ष निवासी त्रिमूर्ति नगर गोहलपुर आज सुबह 9 बजे के लगभग समधिन सुधा जैन के साथ वत्सला पैराडाईज विजय नगर से ई-रिक्शा मे बैठकर अपने रिश्तेदार डाक्टर मनोज जैन निवासी संजीवनी नगर के लिए निकली। जब आटो संजीवनी नगर कालोनी की ओर जा रहा था। इस दौरान मोटर साइकल सवार दो बदमाश आए। इनके से एक बदमाश, वृद्धा अलका चौधरी के गले से सोने की चैन छीनने लगा उसने पकडने का प्रयास किया तो उसने झटके से चैन छीनी और धक्का देकर मोटर साइकिल में बैठकर भाग निकला। अलका चौधरी व सुधा जैन ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिन्हे लूट की जानकारी मिली तो उन्होने बाइक सवार बदमाशों को पकडऩे पीछा किया लेकिन दोनों लुटेरे भागने में सफल रहे। लूट की खबर मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे, जिनकी मदद से पीडि़ता ने थाना संजीवनी नगर पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि जिस लुटेरे से चैन लूटी है वह हरे कलर की टीशर्ट पहने था। इस घटना में वृद्धा के गले में खरोंच भी आई है। पुलिस ने धारा 309(4) बीएनएस का अपराध दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरु कर दी है।