खबर है कि दमोह से पिकअप वाहन जबलपुर के लिए रवाना हुआ, जब वह बलखंड माता मंदिर के सामने से गुजर रहा था, इस दौरान बाइक सवार भन्नू चक्रवर्ती, कीर्ति चक्रवर्ती, रानी चक्रवर्ती व एक अन्य को टक्कर मार दी। पिकअप की टक्कर लगते ही बाइक सहित चारों सामने की ओर गिरे, जिन्हे रौंदते हुए पिकअप वाहन निकल गया। दुर्घटना होते देख राह चलते लोगों सहित आसपास के लोगों में चीख पुकार मच गई। इस बीच चालक पिकअप से कूदकर भाग निकला। दुर्घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने चारों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर तीन की हालत की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई थी। जिन्हे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल दमोह रेफर किया गया। घटना के बाद इस रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे, दोनों ओर वाहनों की लम्बी लाइन लगी रही। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन हटवाया इसके बाद आवाजाही शुुरु हो सकी। वहीं पुलिस द्वारा आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरु कर दी गई है।
शादी की खरीददारी करने के लिए बाजार जा रहे थे-
पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि चारों युवक मोटर साइकल से नोहटा के साप्ताहिक बाजार में शादी की खरीददारी करने के लिए घर से निकले थे, जो दुर्घटना का शिकार हो गए। घटना की खबर मिलते ही घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे।