जबलपुर. वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन (डबलूसीआरईयू) व आल इंडिया रेलवेमैंस फेडरेशन (एआईआरएफ) के तत्वावधान में अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार आगाज रेलवे स्टेडियम में गुरूवार 9 अप्रैल की शाम को शुरु हुआ.
कार्यक्रम की शुरुआत यूनियन के पूर्व मंडल सचिव का. नवीन लिटोरिया, मंडल अध्यक्ष बीएन शुक्ला व मंडल सचिव रोमेश मिश्रा ने खिलाडिय़ों से मुलाकात कर किया। इस दौरान खिलाडिय़ों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. इस प्रतियोगिता में 32 टीमें मैदान में अपने खेल का प्रदर्शन करेंगी.
इस दौरान डीईएन सेंट्रल आकाश तिवारी ने भी स्पार्टन 11 की टीम की ओर से मैदान पर उतरकर उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर बेहतरीन 30 रनों की पारी खेली और खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान श्री तिवारी का यूनियन के मंडल सचिव रोमेश मिश्रा ने स्वागत किया। इस दौरान अतिथियों ने कहा कि आयोजित यह रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता निश्चित रूप से रेल कर्मचारियों के बीच एकता और खेल भावना को बढ़ावा देने का एक बेहतरीन माध्यम है। आकाश जी जैसे अधिकारी का इसमें सक्रिय रूप से भाग लेना आयोजन की सफलता में चार चाँद लगा देता है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष बी एन शुक्ला, मंडल सचिव रोमेश मिश्रा जी हैट्रिक लेने वाले मेकेनिकल के खिलाड़ी अमन भाई को मैंन ऑफ दी मैच का खिताब दिया.ये रहा परिणाम
पहला मैच रैक वॉरियर VS कछपुरा विजेता टीम कछपुरा TRD
दूसरा 2 मैच मैकेनिकल NKJ VS ट्रैक मशीन जबलपुर विजेता टीम मैकेनिकल NKJ
तीसरा मैच 3 कोचिंग डिपो VS इलेक्ट्रिक पावर विजेता टीम इलेक्ट्रिक पावर
चौथा मैच 4 स्पार्टन 11 VS नॉर्थ P WAY विजेता टीम स्पार्टन 11
Tags
jabalpur

