जानकारी के अनुसार खेत में लगी डीपी (ट्रांसफार्मर) से निकली चिंगारी ने नरवाई को अपनी चपेट में ले लिया। हवा का रुख गांव की तरफ होने के कारण आग तेजी से फैली और राजकुमार पिता कुंदन सेन के घर तक पहुंच गई। घटना के समय राजकुमार सेन और उनका परिवार किसी काम से गांव से बाहर गया हुआ था। सूचना मिलने पर राजकुमार घर पहुंचे, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों की तत्परता से घर में बंधी एक भैंस को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि आग से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया और कुछ भी नहीं बचा। गौरतलब है कि आज राजकुमार सेन के घर में उनकी बेटी की शादी होनी है। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था। इस बीच आगजनी की घटना ने सबकुछ खाक हो गया। हालांकि पड़ोसियों ने समय रहते लड़की के लिए एकत्र किए गए दहेज का सामान निकाल लिया था।
Tags
sagar