जबलपुर। लार्डगंज थानान्तर्गत निवाडग़ंज बाजार में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सेवानिवृत नर्स जूली रोजलिन झा का पर्स छीनकर बदमाश भाग निकला। पर्स में 25 हजार रुपए नगद, सोने की चैन, आधारकार्ड व पेनकार्ड रखा था। बाजार में दिन-दहाड़े हुई लूट की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
पुलिस अधिकारियों की माने तो जूली रोजलिन झा उम्र61 वर्ष निवासी सीएमएस चर्च कम्पाउंड सीनियर नर्स के पद से सेवानिवृत है। वे आज निवाडगंज बाजार पहुंची और स्वाभिमान ट्रेडर्स में झाडू खरीद रही थी, इस दौरान एक युवक आया और जूली रोजलिन से झाडू खरीदने के सबंध में बात करने लगा,उन्होने उस लडके को मना किया और अपनी गाड़ी की डिक्की से रुपए निकालकर दुकान वाले को देने लगी। इस दौरान बदमाश ने उनका पर्स छीना और दौड़ लगा दी, पर्स छिनते ही महिला ने शोर मचाया लेकिर वह गलियों से भाग निकला। दिन-दहाड़े हुई लूट की घटना से बाजार में अफरातफरी मच गई। कुछ लोगों ने लुटेरों को पकडऩे पीछा किया लेकिन वह भागने में सफल रहा। महिला ने पुलिस चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी दी।