जबलपुर। गोलबाजार स्थित नूतन मराठी स्कूल के श्री राम इवेंट्स परिसर में आज 26 अप्रैल 2026 को दोपहर 3.30 बजे से एक भव्य साहित्यिक समागम का आयोजन किया जा रहा है। साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था वर्तिका द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मासिक काव्य गोष्ठी के साथ श्रीमती उर्मिला श्रीवास्तव उर्मिल एवं श्रीमती अर्चना द्विवेदी गुदालू के काव्य पटल का लोकार्पण संपन्न होगा। इस गरिमामयी कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र मिश्रा करेंगे, जबकि वरिष्ठ साहित्यकार विजय बागरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सुरेन्द्र लाल साहू निर्विकार और मुख्य वक्ता के तौर पर राजेश पाठक प्रवीण अपने विचार साझा करेंगे। कार्यक्रम का संस्थागत उद्बोधन विजय नेमा अनुज द्वारा दिया जाएगा। स्वागत अध्यक्ष संतोष नेमा संतोष होंगे। आयोजन का प्रारंभ श्रीमती ज्योति मिश्रा द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से होगा, वहीं मंच संचालन श्रीमती प्रतिमा अखिलेश श्रीवास्तव द्वारा किया जाएगा। अंत में अमर सिंह वर्मा आभार प्रदर्शन करेंगे। संरक्षक मंडल में एम.एल. बहोरिया अनीस, श्रीमती सुशील जैन आभा, सतीश श्रीवास्तव, राजेन्द्र मिश्रा, मोहन परौहा, डॉ. प्रार्थना राजेंद्र अर्गल लखनवी, एडवोकेट श्रीमती प्रभा खरे अखिल एवं श्रीमती कमला नगरिया शामिल हैं। संयोजक विजय नेमा अनुज, दिशा निर्देशक राजेश पाठक प्रवीण, अध्यक्ष संतोष नेमा संतोष और महासचिव यूनुस अदीब सहित महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा अखिलेश, सचिव श्रीमती रजनी कोठारी, प्रांतीय अध्यक्ष बिजेन्द्र उपाध्याय और प्रांतीय सचिव नारायण तिवारी ने सभी साहित्य प्रेमियों से कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति की अपील की है। यह आयोजन शाम 5.30 बजे तक चलेगा।
