khabar abhi tak

जबलपुर : झारिया कल्याण संघ द्वारा मेहरा समाज का वार्षिक सामाजिक सम्मेलन 26 को, 11 जोड़ों का होगा विवाह

जबलपुर. झारिया कल्याण संघ द्वारा मेहरा समाज का वार्षिक सामाजिक सम्मेलन मानस भवन ऑडिटोरियम में रविवार 26 अप्रैल को गरिमामय वातावरण में आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन का उद्देश्य समाज में एकता, संगठन, सामाजिक समरसता एवं युवाओं को प्रेरणा प्रदान करना है।

कार्यक्रम में 11 जोड़ों का व्यवहार (विवाह) संपन्न कराया जाएगा, साथ ही समाज के युवाओं के लिए युवा परिचय सम्मेलन भी आयोजित होगा। प्रतिभाशाली बच्चे-बच्चियों एवं समाज के गौरवों का सम्मान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त राजनीतिक, प्रशासनिक एवं उच्च पदों जैसे आईएएस, आईपीएस आदि पदों पर कार्यरत समाजजनों का विशेष सम्मान भी किया जाएगा।

सम्मेलन के दौरान मंच के माध्यम से वरिष्ठ एवं उच्च पदों पर कार्यरत समाजजन अपने अनुभव साझा करेंगे तथा समाज के बच्चों एवं युवाओं को शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं उच्च पदों तक पहुँचने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

झारिया कल्याण संघ के पदाधिकारियों अमित मेहरा, हरि मेहरा, देवा झारिया, सूरज झारिया (गोलू), बलराम झारिया, दीपक झारिया, नीलकमल झारिया एवं समस्त झारिया कल्याण संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने उपस्थिति की अपील की है. समस्त समाजबंधुओं से अपील की है कि वे आज प्रात: 10:00 बजे मानस भवन ऑडिटोरियम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाएं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak