khabar abhi tak

एमपी : पत्नी ने बात बंद की, दुखी पति सुसाइड करने रेल लाइन पर लेटा, पुलिस ने बातों में उलझाकर किया रेस्क्यू

 
सीहोर.
एमपी के सीहोर में पत्नी के बात बंद करने पर युवक पटरी पर लेट गया। युवक द्वारा आत्महत्या की कोशिश की जानकारी मिलते ही डायल 112 टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बातों में उलझाकर उसे बचाया। युवक आत्महत्या के इरादे से रेल पटरी पर लेटा हुआ था, जिसे पुलिस ने समय रहते सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में की गई।

बुधवार 15 अप्रैल की दोपहर कंट्रोल रूम को भोपाल नाका क्षेत्र के पास रेल पटरी पर एक युवक के लेटे होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही एफआरवी-01 (भोपाल नाका) की टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई।

पुलिस ने बातों में उलझाकर किया रेस्क्यू

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने युवक को बातचीत में उलझाकर उसका ध्यान भटकाया और धीरे-धीरे समझाकर उसे पटरी से सुरक्षित हटा लिया। समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। सीहोर सीएसपी अभिनंदना शर्मा ने बताया कि युवक ने पत्नी के मायके चले जाने और बात करने से मना कर दिए जाने के कारण से आत्महत्या करने की कोशिश की थी। पुलिस ने युवक को बचा लिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak