जबलपुर. मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर स्थित रेलवे स्टेडियम में इन दिनों एआईआरएफ-डबलूसीआईयू अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांच चर पर पहुंच गया है। रेल कर्मचारियों के बीच क्रिकेट मैदान में जबर्दस्त प्रतिस्पर्धा नजर आ रही है। हर चौकों-छक्कों व टीम की जीत पर जश्न मनाये जा रहे हैं. रेल कर्मचारियों द्वारा इस प्रतियोगिता की जमकर सराहना की जा रही है. इस प्रतियोगता के तहत आज बुधवार 15 अप्रैल को दो मैच खेले गये।बुधवार 15 अप्रैल को रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में यूनियन के मंडल सचिव रोमेश मिश्रा जी, मंडल अध्यक्ष बी एन शुक्ला, ईसीसी सोसायटी डायरेक्टर प्रहलाद सिंह, पूर्व हॉकी खिलाड़ी गणेश श्रीवास्तव, मेन शाखा के सचिव नीरज सिंह, लोको पायलट पायलट रवि रोशन, राकेश पांडेय एवं अन्य समस्त पदाधिकारी ने खिलाडिय़ों का उत्साह वर्धन किया. इस दौरान रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ)के खिलाड़ी धर्मेंद्र पटेल को मैन आफ दि मैच का पुरस्कार दिया।
आज के मैच के परिणाम
पहला मैच- विजेता RPF
ENG HQ VS RPF
ENG HQ स्कोर
10ओवर 103 रन विकेट 6
RPF को जीत के लिय 104 रन की जरूरत
RPF स्कोर - 7 ओवर 104 रन 1 विकेट
धर्मेंद्र पटेल की शानदार पारी 60 रन- मैन आफ दि मैच
दूसरा मैच- विजेता ENG DIV
मैकेनिकल NKJ VS ENG DIV
ENG DIV स्कोर: 90/7 (10 ओवर)
मैकेनिकल NKJ स्कोर: 48/9 (10 ओवर)
मैन ऑफ द मैच: शिवम (ENG DIV) - शानदार 6 विकेट लेकर टीम को बड़ी जीत दिलाई।

