महाराजपुर क्षेत्र के गांव में रहने वाली 5 वर्षीय बालिका घर के पास खेल रही थी। इस दौरान गांव का मनोज कोल उम्र 25 साल और बालिका को साइकिल पर घुमाने का लालच देकर अपने साथ सूनसान क्षेत्र में ले गया। जहां पर बालिका के साथ दरिंदगी की। इधर बालिका के अचानक लापता होने से परिजन चितिंत हो गए, उन्होने अपने स्तर पर बालिका की तलाश करते हुए नाला के पास पहुंचे तो देखा कि बालिका अस्त व्यस्त हालत में पड़ी है। बालिका को बेहोशी की हालत में परिजनों ने शासकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया। इधर खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्हे पूछताछ में पता चला कि बालिका को मनोज कोल नामक युवक साइकल पर बिठाकर ले जाते देखा गया है। पुलिस ने सरगर्मी से तलाश करते हुए मनोज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मनोज के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
सागर। सागर के महाराजपुर क्षेत्र स्थित एक गांव में 5 वर्षीय बालिका से रेप की वारदात सामने आई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। बालिका को इलाज के लिए बीएमसी भेजा गया। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
Tags
sagar