जानकारी के अनुसार मुरैना के अंबाह शिक्षा विभाग में कार्यरत बाबू शैलेंद्र दंडोतिया के बेटे ऋ तिक दंडोतिया उम्र 20 वर्ष निवासी महावीरपुरा क्षेत्र मुरैना ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा दी थीए लेकिन फिजिक्सए केमेस्ट्री और मैथ्स में फेल हो गया। इसी बात से आहत होकर स्कूटी से कोतवाल डैम के किनारे पहुंचा। अवैध कट्टे से दाहिनी कनपटी पर गोली मार ली। बुलेट कनपटी के आर-पार हो गई है। स्थानीय लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी तो पहुंच गए, देखा कि ऋतिक खून से लथपथ मृत हालत में पड़ा है। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है।
छिंदवाड़ा में 10वीं की छात्रा ने फांसी लगाई-
छिंदवाड़ा के परासिया में 10वीं की छात्रा सानिया 17 वर्ष द्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शहर के मोहन नगर इलाके की है, जहां वह कुछ समय से अपने नाना-नानी के घर रह रही थी। जानकारी के अनुसार सानिया पिता सतीश परीक्षा परिणाम आने के बाद मानसिक तनाव में थी। परिणाम घोषित होते ही उसने यह कदम उठा लिया। घटना के बाद परिजन में मातम छा गया।
मुलताई में फेल होने पर जहर पीया छात्र-
वहीं मुलताई में फेल होने से आहत 12वीं के एक छात्र 17 वर्ष ने कीटनाशक पी लिया। परिजन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है। छात्र एक निजी स्कूल में पढ़ता है। आज दोपहर करीब 1 बजे उसने अपने पिता को बताया कि वह परीक्षा में फेल हो गया है। इसके बाद घर पर कीटनाशक पी लिया। छात्र के पिता ने बताया कि उनके बेटे ने स्वयं उन्हें कीटनाशक पीने की जानकारी दी। इसके बाद परिजन ने बिना देरी किए उसे मुलताई के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। उसे गहन निगरानी में रखा गया है।