जबलपुर/दमोह। दमोह के हिंडोरिया स्थित लुहर्रा गांव में आज शाम 5 बजे के लगभग एक मिनी ट्रक ने दुकान के बाहर बैठे दो लोगों को टक्कर मारकर कुचल दिया। इस हादसे में लक्ष्मी सिंह उम्र 55 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रामलाल गंभीर 60 वर्ष रूप से घायल हो गए। जिन्हे जिला अस्पताल दमोह लाया गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
बताया गया है कि रामलाल व लक्ष्मी सिंह आज शाम गांव के एक दुकान के बाहर बैठे बातचीत कर रहे थे। इस दौरान सामने से आए तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने दुकान की पट्टी पर चढ़कर दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि लक्ष्मी सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना होते देख आसपास बैठे लोगों में चीख पुकार व अफरातफरी मच गई। इस बीच चालक मिनी ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल रामलाल को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है।
Tags
damoh