khabar abhi tak

शिवेंद्र सिंह को मिला अधीक्षण यंत्री का प्रभार, संभाला कार्यभार



जबलपुर। कार्यालय प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग, मध्य प्रदेश, निर्माण भवन,  प्रथम तल, प्लाट नं. 27-28, अरेरा हिल्स, भोपाल (म.प्र.) केपीएस राणा प्रमुख अभियंता, लोक निर्माण विभाग, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा जारी आदेश क्रमांक-301/630/व्य.न./2011/361भोपाल, के तहत शिवेन्द्र सिंह  प्रभारी कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग संभाग क्रमांक-2, जबलपुर को वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ अधीक्षण यंत्री (भवन) लोक निर्माण विभाग, जबलपुर के रिक्त पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। शुक्रवार को शिवेंद्र सिंह द्वारा अधीक्षण यंत्री का कार्य भार ग्रहण कर लिया गया , अधीक्षण यंत्री का प्रभार ग्रहण करने पर मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के अटल उपाध्याय, देवेंद्र पचौरी,अनुज तिवारी,राजेंद्र त्रिपाठी, नितिन सेलेट, गुलाब कोस्टा, अर्जुन सोमवंशी, सुशील गुप्ता, राजाराम डेहरिया, भूपेंद्र रघुवंशी, जी पी द्विवेदी, अरविंद शाहू ने उन्हें पुष्प गुच्छ सौंपकर बधाइयां दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak