khabar abhi tak

कल शाम शहर के कई इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी



जबलपुर। नगर निगम के अधीक्षण यंत्री और जल विभाग के प्रमुख कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि नर्मदा जल प्रदाय योजनांतर्गत 120 एम.एल.डी. रमनगरा जलशोधन संयंत्र के अंतर्गत फिल्टर हाउस में 500 एम.एम. ब्यास, बैकवॉश लाईन में 700 एम.एम. व्यास के वाल्व बदलने का कार्य, इंटेकवेल में आईसोलेटर बदलने का कार्य एवं देवताल टैंक में वायपास अरेन्जमेंट बनाने का कार्य किया जाना है, जिसके चलते आज दिनांक 17 अप्रैल 2026 को  सांयकाल जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। उक्त संयंत्र से भरी जाने वाली टंकियॉं क्रमशः बिड़ला धर्मशाला, मेडिकल, त्रिपुरी, गुलौआ, राईट टाउन, रामेश्वरम, मनमोहन नगर, लक्ष्मीपुर, कोतवाली, मोतीनाला, आनंद नगर, लेमा गार्डन, सर्वोदय नगर, मदर टेरेसा, बेदी नगर, मिल्क स्कीम, किलकारी गार्डन, न्यू शोभापुर, राजीव नगर, गंगा नगर तथा अमृत योजना की कोंगवा, करमेता, शिवनगर, अमखेरा, रविन्द्र नगर, सुहागी, खैरी व देवताल उच्चस्तरीय टंकियों से जलापूर्ति अवरूद्ध रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की जायेगी। उक्त अतिमहत्वपूर्ण कार्यो के संपादन के चलते क्षेत्रीय लोगों को होने वाली असुविधा के लिए महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’, जल प्रभारी एम.आई.सी. सदस्य दामोदर सोनी एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने खेद व्यक्त किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak