संयुक्त मोर्चा के बैनर तले भोपाल में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी
जबलपुर। सुप्रीम कोर्ट द्वारा शिक्षकों के लिए पात्रता परीक्षा अनिवार्य किए जाने के हालिया आदेश के बाद प्रदेशभर के शिक्षक आंदोलित हैं। इस आदेश के विरोध में देशभर में उपजे असंतोष के बीच अब मध्य प्रदेश के शिक्षकों ने भी मोर्चा खोल दिया है। तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने जारी विज्ञप्ति में स्पष्ट किया है कि इस निर्णय के खिलाफ संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में राजधानी भोपाल में एक विशाल प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस आंदोलन के माध्यम से शिक्षक अपनी मांगों को लेकर हुंकार भरेंगे। संघ के प्रमुख पदाधिकारियों और सदस्यों ने एकजुटता का परिचय देते हुए अधिक से अधिक संख्या में भोपाल पहुंचने का आह्वान किया है। इस मुहिम को सफल बनाने के लिए अतुल मिश्रा, नितिन अग्रवाल, रत्नेश मिश्रा, अभिषेक, दुर्गेश पांडे, प्रमोद वर्मा, प्रभात जाट, राजेश गुप्ता, राजेश जैन, गगन चौबे, माधव पांडे, कल्पना बर्मन, श्रद्धा सोनी, प्रमिला सोनी, रीनु सरावगी और सुनिता सोनी मिश्रा ने सक्रिय भूमिका निभाई है। इन सभी ने समस्त शिक्षक साथियों और महिला शक्ति से अपील की है कि वे अपने अधिकारों की रक्षा के लिए इस प्रदर्शन का हिस्सा बनें। शिक्षकों का मानना है कि इस तरह के आदेश उनके भविष्य के लिए संकट पैदा कर सकते हैं, इसलिए सामूहिक विरोध आवश्यक है।
