निवाड़ी। एमपी-यूपी सीमा पर निवाड़ी के पूछा की पहाड़ी ढिमरपुरा में सरोनी झांसी यूपी के युवक हरेन्द्र केवट उम्र 24 वर्ष ने सागर के सिंदूर में रहने वाली युवती वर्षा केवट की मछली काटने वाली छुरी से गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद 100 मीटर दूर युवक ने पेड़ पर फंदा डालकर फांसी लगा ली।
पुलिस के अनुसार सागर के सिंदूर क्षेत्र में रहने वाली युवती वर्षा केवट एक दिन पहले घर से अचानक कहीं चली गई। वर्षा के लापता होने से परिजन चितिंत हो गए, उन्होने अपने स्तर पर लड़की तलाश की जब कोई जानकारी नहीं मिली तो थाना पहुंचकर पुलिस को लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और संपर्कों के आधार पर तलाश शुरू की और सेंदरी थाना क्षेत्र के एमपी-यूपी बॉर्डर तक पहुंच गई। इसके बाद पुलिस बीती देर शाम पूछा की पहाड़ी इलाके में पहुंची तो पहले युवती का शव मिला। देखा तो उसके गले पर धारदार हथियार के निशान थे, पुलिस को जांच के दौरान घटना स्थल पर मछली काटने वाली छुरी मिली। इसके बाद पुलिस को करीब 100 मीटर दूर युवक पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की खबर मिलते ही युवक व युवती के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
Tags
madhya pradesh