khabar abhi tak

संस्कारधानी में साहित्यिक आयोजन, 'जीवन का सारांश' का हुआ लोकार्पण



जबलपुर। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय महाकौशल महाविद्यालय में प्रो. के.एल. जैन की नवीन कृति जीवन का सारांश का गरिमामय विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। उच्च शिक्षा विभाग में 42 वर्षों का लंबा प्रशासनिक और शैक्षणिक अनुभव रखने वाले प्रो. जैन ने इस पुस्तक में जीवन के मूल्यों, सही निर्णय लेने की कला और व्यक्तित्व विकास के सूत्रों को पिरोया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. अलकेश चतुर्वेदी ने की। इस अवसर पर वक्ताओं ने पुस्तक को अनुभवों की अनमोल धरोहर बताया।

​प्रशासनिक एवं शैक्षणिक अनुभवों का साझा संकलन

​विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व अतिरिक्त संचालक डॉ. संतोष जाटव और वर्तमान अतिरिक्त संचालक प्रो. पंजाबराव चंदेलकर उपस्थित रहे। स्वामी विवेकानंद कैरियर गाइडेंस प्रकोष्ठ के संभागीय नोडल अधिकारी प्रो. अरुण शुक्ल की भी गरिमामय उपस्थिति रही। आयोजन को सफल बनाने में प्रो. सर्वेश ताम्रकार, डॉ. प्रतिभा कुमार, डॉ. समता नायडू, डॉ. पुष्पा तनेजा, डॉ. जागेश्वर प्रजापति, डॉ. रविश तमन्ना ताजिर और डॉ. ज्योति जुनगरे ने सक्रिय भूमिका निभाई। संध्या जैन और श्रुति ने पुस्तक की विस्तृत समीक्षा प्रस्तुत की।

​साहित्यकारों और प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति

​समारोह में शरद चंद पालन, डॉ. अभिजात कृष्ण त्रिपाठी, पं. राजेश दुबे, राज सागरी, सुरेश मिश्र विचित्र, डॉ. राजेश श्यामकुंवर, डॉ. शैलप्रभा कोष्टा, आचार्य उमाशंकर दुबे, अशोक जैन, राजेन्द्र मिश्र और चन्द्रकांत जैन उपस्थित रहे। राज सागरी और विचित्र ने काव्य पाठ किया, जबकि मौलिक अमित जैन ने कविताएं पढ़ीं। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग की डॉ. तृप्ति उकास ने किया और आभार प्रदर्शन डॉ. आनंद सिंह राणा द्वारा किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak