khabar abhi tak

जबलपुर : सारा सिटी में एक साथ टूटे दो घरों के ताले, लाखों का सामान चोरी

जबलपुर। शहर के गोहलपुर थानांतर्गत एमआईके सारा सिटी स्थित दो घरों में चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने घरों को अच्छी तरह खंगालते हुए नकदी और सोने चांदी के जेवरात पार कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुआते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है।

सारा सिटी में रहने वाले बिजली कंपनी में पदस्थ मोहसिन अंसारी और छोटे साहब खान ने बताया कि उन दोनों की रिश्तेदारी में निकाह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें शामिल होने के लिए दोनों ही परिवार बाहर गए हुए थे। इसी दौरान पड़ोसियों ने उन्हें फोन कर बताया कि आपके घर का ताला टूटा हुआ है। जिसके बाद मोहसिन और छोटे साहब आनन-फानन में घर वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि ताला टूटा है, पूरा घर बिखरा पड़ा है और अलमारियां खुली पड़ी हैं, सामान बिखरा हुआ पड़ा था। चोरों ने मोहसिन के घर से 90 हजार रुपए नकद और करीब एक लाख रुपए सोने चांदी के जेवर गायब थे।

वहीं छोटे साहब के घर से नकदी और जेवरात करीब ढाई लाख रुपए की चोरी हुई है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। एक साथ दो घरों में हुई चोरी की घटना के कारण पूरे क्षेत्र में दहशत है। लोग अपने घरों को सूना छोडऩे से डर रहे हैं।

इससे पूर्व निर्माणधीन मकानों में चोरी हो चुकी है। चोरों ने सेंटिंग, बिल्डिंग मटेरियल, वायरिंग जैसी चीजों को भी नहीं छोड़ा। पुलिस आज तक इन चोरों को नहीं पकड़ पायी है। जिससे अब आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बन गया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak